
पांच साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार (फोटो सोर्स: पत्रिका)
बरेली। देवरनियां इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाला अकील अहमद आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार होकर दबोच लिया गया। गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम रहपुरा घनश्याम निवासी अकील अहमद ने 5 जून को एक मासूम बच्ची को चीज दिलाने के बहाने स्कूल के बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर थाना देवरनियां में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार तड़के थाना प्रभारी दिनेश शर्मा की अगुवाई में देवरनियां पुलिस टीम रोहिली मोड़ पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक युवक पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल रोहित घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में जा लगी और वह धर दबोचा गया। घायल अवस्था में आरोपी और कांस्टेबल को सीएचसी बहेड़ी पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मौके से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने अब मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
Updated on:
06 Jun 2025 11:35 am
Published on:
06 Jun 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
