21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में बदमाशों ने की लूटपाट, गोली मारकर हत्या, जाने कैसे हुई आधी रात को वारदात

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात लूट की वारदात ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया।

2 min read
Google source verification

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात लूट की वारदात ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। घर के बरामदे में पत्नी के साथ सो रहे 40 वर्षीय जोगेंद्र लोधी को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं ढेर हो गए। पत्नी के शोर मचाते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से आंवला क्षेत्र के ग्राम तिगरा खानपुर निवासी जोगेंद्र लोधी पत्नी अनीता के साथ प्रगति नगर में रहते थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे दोनों घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी मकान की छत पर किसी के चलने जैसी आहट हुई। अनहोनी की आशंका में जोगेंद्र और उनकी पत्नी जीने से छत की ओर बढ़े। जैसे ही जोगेंद्र सीढ़ियों के पास पहुंचे, ऊपर पहले से छिपे दो बदमाशों में से एक ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे उनके सीने में लगी। जिससे जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज और अनीता के चीखने-चिल्लाने से मोहल्ला दहशत में आ गया, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।

पत्नी के सामने उजड़ गया सुहाग

पति को लहूलुहान हालत में गिरता देख अनीता के होश उड़ गए। उन्होंने चीख-चीखकर मदद की गुहार लगाई। पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे लूट की नीयत से की गई वारदात मान रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनीता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

मोहल्ले में दहशत, सवालों के घेरे में सुरक्षा

प्रगति नगर जैसे रिहायशी इलाके में आधी रात को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने स्थानीय लोगों को डरा दिया है। लोगों का कहना है कि यदि बदमाश इस तरह छत के रास्ते घर में घुस सकते हैं, तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संभावित आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग