28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर असलाह के साथ डाली फोटो तो होगा लाइसेंस निरस्त, जाना पड़ सकता है जेल

सोशल मीडिया पर असलहों के प्रदर्शन से अब जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 May 2018, 3:56 PM IST

Weapon

बरेली। सोशल मीडिया पर असलाह के साथ फोटो डाल कर अपने रुतबे का एहसास कराने वालों के लिए बुरी ख़बर है। सोशल मीडिया पर असलहों के प्रदर्शन से अब जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसएसपी ने बताया कि निजी असलाह आपकी सुरक्षा के लिए है न कि उसका दिखावा करने के लिए इसलिए असलहों के साथ सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और असलहे का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

हर्ष फायरिंग पर फसेंगे बारात घर

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना रोकने के लिए भी एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। शादी में हर्ष फायरिंग करने वालों के साथ ही जिस भी बारात घर मेंं हर्ष फायरिंग होगी उसके संचालक के खिलाफ़ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हर्ष फायरिंग के लिए बारात घर के संचालक को भी जिम्मेदार माना जाएगा। एसएसपी ने बताया कि बारात घर में हर्ष फायरिंग होने पर बारात घर वालों पर भी आईपीसी की धारा 304/ 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और 120 बी के तहत उसे भी इस घटना में शामिल माना जाएगा।

कई बार हो चुकी हर्ष फायरिंग की घटना

जिले में कई बार हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें लोगों के घायल होने के साथ ही एक डीजे संचालक की मौत भी हो चुकी है। फरीदपुर में सात मई को हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर दबंग ने दुल्हन के रिश्तेदार को ही गोली मार दी जिससे उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले नवाबगंज के धीमर गुलड़िया गांव में हर्ष फायरिंग में स्वाति और सोनी नाम की लड़कियां घायल हो गई थीं। मीरगंज में बर्थडे पार्टी में पसंद का गाना न बजाने पर डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। बारादरी में भी हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हो चुके हैं बहेड़ी के मातीपुर गांव में हर्ष फायरिंग में इकरार नाम के लड़के के भी गोली लग चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग