
बरेली पुलिस ने 36 को दबोचा, 134 अब भी शेष
बरेली में कुल 241 एनबीडब्ल्यू कार्रवाई के लिए लबिंत थे। पुलिस ने 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 15 वारंटी मृत, आठ का हाजिरी रोबकार, पांच वारंटी पूर्व से जेल में निरुद्ध और 43 अदम तामील पाए गए। गिरफ्तारी के लिए 134 एनबीडब्ल्यू शेष बचे है। वहीं बदायूं में 71 की गिरफ्तारी की गई। 30 वारंटी मृत, छह का हाजिरी रोबकार,12 वारंटी पूर्व से जेल में निरुद्ध और 15 अदम तामील पाए गए। गिरफ्तारी के लिए 62 एनबीडब्ल्यू शेष है।
पीलीभीत में 41 और शाहजहांपुर में 18 गिरफ्तार
पीलीभीत में 134 एनबीडब्ल्यू कार्रवाई के लिए लबिंत थे। अभियान के दौरान 41 की गिरफ्तारी की गई। 13 वारंटी मृत, एक वारंटी हाजिरी रोबकार, 27 अदम तामील पाए गए। गिरफ्तारी के लिए 52 एनबीडब्ल्यू शेष है। उधर, शाहजहांपुर में 318 एनबीडब्ल्यू कार्रवाई के लिए लबिंत थे। अभियान के दौरान 18 की गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई के दौरान 12 वारंटी मृत, सात हाजिरी रोबकार और 20 अदम तामील पाए गए। गिरफ्तारी के लिए 261 एनबीडब्ल्यू शेष है।
Published on:
27 Sept 2023 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
