10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Atiq Ahmed: 15 दिन बाद ‘जेल से निकालकर कर देंगे हत्या’, अतीक के भाई अशरफ को किस अधिकारी ने दी धमकी?

अशरफ का आरोप, अधिकारी ने कहा कि उमेश पाल अपहरण मामले में तो बच गए हो मगर जेल से दो सप्ताह बाद निकालकर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
asraf_atik.jpg

पूर्व विधायक अशरफ ने कहा कि उसे एक अधिकारी ने हत्या की धमकी दी है।

Atiq Ahmed Brother Ashraf: 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीके के भाई अशरफ को कोर्ट ने सबूत न मिलने की वजह से बरी कर दिया है। अदालत से बरी हो जाने के बाद अशरफ ने अपनी जान को खतरा होने की बात कही है।

जब अशरफ को प्रयागराज से बरेली जेल के लिए ले जाया जा रहा था तो अशरफ ने पत्रकारों से कहा, ''एक अधिकारी ने मुझे धमकी दी है कि उमेश पाल अपहरण (Umesh Pal Kidnapping Case) मामले में तो बच गए हो मगर जेल से दो सप्ताह बाद निकालकर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।''

अशरफ को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को बरेली जेल पहुंचा दिया गया था. बरेली कारागार के अधिकारियों ने बताया कि अशरफ को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जेल पहुंचाया गया।

पूर्व विधायक अशरफ ने कहा कि उसे एक अधिकारी ने हत्या की धमकी दी है। उसने कहा “अगर ऐसा हुआ तो उस अधिकारी का नाम लिखा मेरा बंद लिफाफा उच्चतम न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री के सामने खोल दिया जाए।”

अधिकारी द्वारा धमकी देने का आरोप
इस सवाल पर कि क्या उसे जेल के अंदर भी अपनी हत्या की आशंका है, अशरफ ने कहा, ''जेल में फिलहाल मुझे कोई खतरा नहीं है. जेल के बाहर खतरा है।'' अशरफ ने कहा कि उसे उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की विधायक/सांसद अदालत ने बरी किया है और उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है तथा अन्य मामलों में भी दोषमुक्त करार दिये जाने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग