Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, जाने मामला

एक युवक ने महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। एक युवक ने महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनने के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

घर में अकेला देखकर घुसा आरोपी, महिला के साथ मारपीट भी की

थाना भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 दिसंबर को घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था, और कोई बच्चा भी नहीं था। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाते हुए ग्राम घुर-समसपुर निवासी चंदा पुत्र जफर उसके घर में आ गया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। चीख-पुकार करने के बाद पहुंचे पड़ोसियों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास करने के घटना सामने आई है। जिसके बाद महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदा के खिलाफ भोजीपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत धारा 333,75,115(2),352,351(3 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग