
26 जुलाई की रात को घर में घुसकर दबंगों ने की महिला से बर्बरता, कई जगह जलाया
26 जुलाई की रात क्योलड़िया के गांव बबूरा के रहने वाले गंगाधर, मोती, जाबिर, साबिर, लक्ष्मण, विजय समेत कई दबंग महिला के घर में घुस गए। उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ अभद्रता की। महिला के शरीर को कई जगह जलाया। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसे बाहर ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसे जमकर पीटा। लाठी-डंडों से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर दबंग फरार हो गए। महिला ने प्रधान समेत कई लोगों पर आरोप लगाया।
महिला ने पति और बच्चों के साथ भागकर बचाई जान
क्योलड़िया थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने कहा कि दबंगों ने उसे उसके पति को जमकर पीटा। चाकू से भी हमला किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने अपने कपड़े पहने। इसके बाद पति और बच्चों को साथ लेकर वहां से जान बचाकर भागी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस दबंगों की तलाश में जुटी है।
Published on:
29 Jul 2023 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
