5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाइव डे वर्किंग की मांग पर बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे, जमकर की नारेबाजी

पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने देशभर में हड़ताल की। इसी क्रम में बरेली में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने देशभर में हड़ताल की। इसी क्रम में बरेली में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया।

स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर सैकड़ों बैंककर्मी एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा।

लंबे समय से लंबित है पांच दिन काम की मांग

यूनियन अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से फाइव डे वर्किंग की मांग कर रहे हैं। कई बार सरकार और संगठनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन हर बार कर्मचारियों को आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इसी उपेक्षा के कारण कर्मचारियों को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि बैंकों में नई स्थायी भर्तियां नहीं हो रही हैं, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है। अस्थायी कर्मचारियों के सहारे काम चलाया जा रहा है, जिससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

ठेका प्रथा बढ़ने की जताई आशंका

बैंक यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते स्थायी भर्ती की दिशा में कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। इसका असर न केवल बैंकिंग सेक्टर बल्कि अन्य सरकारी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संगठन की मजबूती से ही आंदोलन को सफल बनाया जा सकता है और कर्मचारियों के अधिकार हासिल किए जा सकते हैं।