Bareilly News: उत्तर प्रदेश में एक लड़की ने प्यार के खातिर अपना घर और धर्म दोनों छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। ये पूरा मामला बरेली के देवरनियां का है। मुडिया जागीर की रहने वाली युवती फरजाना ने अपने धर्म को छोड़कर अपने प्रेमी करन से शादी कर ली। फरजान ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम भी यामिनी रख लिया।