आरोपी युवक ने गिरोह के कई सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। इस गिरोह में कई महिला भी शामिल हैं। उसने कुबूला कि 32 बोर, 315 बोर,7.65 बोर और नाइन एमएम के कारतूसों की खेप की कई बार सप्लाई की है। इस खुलासे के बाद ही एटीएस ने आगरा, मैनपुरी समेत कई जिलों में शुक्रवार व शनिवार को छापेमारी की।