जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जंगल रसूलपुर नंबर दो और हरपुर गांव के बीच दुबौली चौराहे पर खेल को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार को हरपुर गांव के कुछ युवक और महिलाएं चौहान टोला पहुंचे और झगड़े के दौरान चाकू मारकर फरार हो गए।घटना में घायल संदीप चौहान (21) पुत्र सुमेर, संजय भारती पुत्र नंदलाल और अजय साहनी पुत्र मुंशी को पहले नई बाजार के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।