11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bareilly News: वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही, गैर हाजिरी पर यूपी पुलिस का दरोगा सस्पेंड, पत्नी ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही और लगातार गैर हाजिर रहने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा शशांक सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले दरोगा पर उनकी बैंक मैनेजर पत्नी नेहा आजम ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली. वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही और लगातार गैर हाजिर रहने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा शशांक सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले दरोगा पर उनकी बैंक मैनेजर पत्नी नेहा आजम ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनसे जान का खतरा भी बताया था। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

एसपी सिटी कार्यालय में तैनात था दारोगा शशांक सिंह

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, दारोगा शशांक सिंह को वीआइपी सेल के साथ कांवड़ सेल के कार्यों का दायित्व भी दिया था। आठ जुलाई से दारोगा अचानक से गायब हो गया। उसके मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं। उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद दरोगा को अनुशासनहीनता और गलत आचरण के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

दरोगा शशांक सिंह के खिलाफ खुली एक और विभागीय फाइल

एसपी सिटी राहुल भाटी द्वारा वीआइपी सेल में भ्रमण कार्यक्रम की ड्यूटी लगवाने के लिए दारोगा को बुलवाया। इसके बावजूद वह नहीं पहुंचा। ऐसे में उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना, उपरोक्त कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल करने, अनुशासनहीनता में दारोगा शशांक सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई। पत्नी के आरोपो को लेकर एक विभागीय जांच पहले से ही चल रही है। अब दूसरी विभागीय फाइल खुल गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग