22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : स्काईवॉक निर्माण में देरी और लापरवाही पर कार्यदायी एजेंसी पर पांच लाख जुर्माना, जानें कब तक होगा तैयार

बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में स्काई वॉक निर्माण में देरी और लापरवाही पर कार्यदायी एजेंसी ग्रो एवर इंफ्रा लिमिटेड पर पांच लाख का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने की।

less than 1 minute read
Google source verification
skuy.jpg

कमिश्नर, डीएम ने दी थी चेतावनी

बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम रविंद्र कुमार और बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने स्काईवॉक, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के तहत शहर में लगने वाले अतिरिक्त सीसीटीवी समेत कई प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कार्यदायी एजेंसियों को चेतावनी दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की डेटलाइन 31 दिसंबर तक है। इस अवधि में निर्माण पूरा न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

लग चुकी है 10 लाख की पेनाल्टी

11.18 करोड़ से पटेल चौक में स्काईवॉक का निर्माण किया जा रहा है। 15 अप्रैल 22 को ग्रो एवर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। 30 नवंबर 23 को कंपनी को स्काईवॉक का निर्माण कार्य पूरा करना था, पर कंपनी ऐसा नहीं कर सकी थी। हनीवेल पर पिछले दिनों लापरवाही सीसीटीवी लगाने में लापरवाही पर 10 लाख की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है। डेटलाइन निकलने पर सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने कार्यदायी एजेंसी पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है।