17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSP की रडार पर गौतस्कर, लुटेरे और गैंगबाज, बरेली में 31 शातिरों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

पुलिस ने एक साथ 31 शातिर अपराधियों पर ऐसा शिकंजा कसा है, जिससे अपराधियों में हलचल मच गई है। गौकशी, पशु चोरी, लूट, चोरी, जुआ, मादक पदार्थ तस्करी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में सक्रिय बदमाशों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।

2 min read
Google source verification
up news

ssp anurag arya

बरेली। पुलिस ने एक साथ 31 शातिर अपराधियों पर ऐसा शिकंजा कसा है, जिससे अपराधियों में हलचल मच गई है। गौकशी, पशु चोरी, लूट, चोरी, जुआ, मादक पदार्थ तस्करी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में सक्रिय बदमाशों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद कई थानों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस अब इन अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखेगी।

सबसे ज्यादा कार्रवाई बारादरी और इज्जतनगर इलाके में हुई है। बारादरी के 6 और इज्जतनगर के 7 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा बिथरी चैनपुर के 6, आंवला के 5 और शीशगढ़ के 3 बदमाश भी पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। बहेड़ी, शाही, फरीदपुर और भोजीपुरा के भी एक-एक अपराधी को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। वहीं पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 31 में से 21 आरोपी गौवध और पशु तस्करी से जुड़े मामलों में सक्रिय रहे हैं। कई आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे और लगातार मुकदमे दर्ज होने के बावजूद अपराध नहीं छोड़ रहे थे। पुलिस ने अब उनकी पूरी क्राइम हिस्ट्री खोलकर उन्हें स्थायी निगरानी सूची में डाल दिया है।

गौकशी गैंग पर सबसे बड़ा प्रहार

बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी आजम पुत्र जिलानी, कसाई टोला निवासी फैय्याज उर्फ रहमान पुत्र अताउर रहमान, कटकुईया निवासी नसीम उर्फ चुन्नू पुत्र अल्ताफ, कटरा चांद खां निवासी जमीर अहमद पुत्र मो यूसुफ, चक महमूद निवासी साहिबे आलम उर्फ छोटू पुत्र बाबू उर्फ उमर कुरैशी और फईम पुत्र कफील लंबे समय से गौकशी और गैंग गतिविधियों में सक्रिय बताए गए हैं। वहीं इज्जतनगर के परतापुर चौधरी निवासी आबिद यार खां पुत्र मो यार खां, भगवानपुर धीमरी निवासी जलालुद्दीन पुत्र मकबूल, फरीदापुर चौधरी निवासी सलीम पुत्र शफीक उर्फ टूटा, कलारी निवासी सादाब पुत्र जाकिर अली उर्फ पप्पू, कलारी निवासी नन्हे उर्फ मुकद्दर पुत्र कल्लू शाह, फरीदापुर चौधरी मो. असलम पुत्र मो अब्दुल नबी जैसे नाम भी हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल किए गए हैं।

हत्या के प्रयास और लूट वाले आरोपी भी शामिल

इज्जतनगर के मुड़िया अहमद नगर निवासी पंकज यादव पुत्र ओमप्रकाश पर मारपीट, हत्या के प्रयास और गैंगवार जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आंवला के नाजिम पुत्र छोटे, अकरम कुरैशी पुत्र नवी अहदम, तौफिक पुत्र रहीश, यासीन कुरैशी और नासीर कुरैशी पुत्र नौसे। वहीं बिथरी चैनपुर के मनोज पटेल पुत्र मानसिंह उर्फ मिहीलाल, रंगीला पुत्र अतराज, कमल पटेल पुत्र देशराज पटेल, पप्पू पुत्र नियामतुल्ला, जाबिर उर्फ पिद्दू उर्फ जाहीर पुत्र सफीउल्ला, केशव पटेल पुत्र राजेंद्र सिंह। शीशगढ़ के अज्जू पुत्र बादूल्ला, नसीम पुत्र हनीफ, मिस्कू पुत्र साबिर। बहेड़ी के सद्दाम पुत्र इश्तियाक, शाही के इरशाद पुत्र अकील, फरीदपुर के वहीद उर्फ आदिया पुत्र मकबूल और भोजीपुरा के नदीम कुरैशी उर्फ बड़े पुत्र रहीश की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी की जाए। उनके उठने-बैठने, आने-जाने और गतिविधियों की रिपोर्ट नियमित तैयार होगी। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के लिए अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग