17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नैनीताल हाईवे पर 13 किलो अफीम संग दो तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से उत्तराखंड तक फैला था नेटवर्क

Bareilly देवरनिया थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
up news

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

बरेली। देवरनिया थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 किलोग्राम अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। गिरफ्तारी नैनीताल हाईवे स्थित बिचपुरी के पास शुक्रवार देर रात की गई।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

देवरनिया थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी और एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

झारखंड से लेकर आते थे अफीम

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई। विशाल कुमार झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरिसाखी गांव का निवासी है, जबकि अजय कुमार पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक विशाल के पास से सात किलोग्राम और अजय के पास से छह किलोग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं।

उत्तराखंड में होती थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे। झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने और शौक पूरे करने के लिए तस्करी का रास्ता चुना था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

देवरनिया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग