17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेरगढ़ में देर रात हाफ एनकाउंटर, परिवार पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शेरगढ़ में शादीशुदा महिला और उसके परिवार पर तेजाब फेंककर सनसनी फैलाने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के बाद से फरार चल रहा उमेश कश्यप शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
Acid attack accused injured in police encounter in Shergarh Bareilly while trying to escape.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बरेली। शेरगढ़ में शादीशुदा महिला और उसके परिवार पर तेजाब फेंककर सनसनी फैलाने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के बाद से फरार चल रहा उमेश कश्यप शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में चली गोली उसके पैर में जा लगी। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूरा मामला शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गांव के ही रहने वाले उमेश कश्यप से उसकी बातचीत होती थी। कुछ समय पहले महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया था। आरोप है कि इसी बात से उमेश बौखला गया और लगातार महिला पर दोबारा संपर्क बनाने का दबाव बना रहा था। महिला के मुताबिक 16 मई की तड़के करीब चार बजे आरोपी छत के रास्ते घर में घुस आया। उसके हाथ में तेजाब से भरा डिब्बा था। परिवार कुछ समझ पाता उससे पहले उसने सो रहे महिला, उसके पति और दोनों बच्चों पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई और पूरा परिवार दर्द से तड़प उठा।

पति सबसे ज्यादा झुलसे, गांव में मचा था हड़कंप

एसिड अटैक में महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्से प्रभावित हुए। परिवार के अन्य सदस्य भी झुलस गए थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी उमेश कश्यप निवासी वार्ड नंबर 9, मोहल्ला डुंगरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बाईपास पर घेराबंदी, पुलिस पर झोंका फायर

पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उमेश कश्यप शेरगढ़ बाईपास मार्ग से अपने घर की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल

मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मोहम्मद नाजिम के बाएं हाथ को गोली छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग