23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली: मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, अलग-अलग थानों में कई मुकदमे हैं दर्ज

बरेली में मुठभेड़ के दौरान दो इनामी लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोरी-लूट मामले में वांछित थे। मुठभेड़ में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बरेली में मुठभेड़ के दौरान दो इनामी लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोरी-लूट मामले में वांछित थे। मुठभेड़ में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया।

मंगलवार देर रात बिना प्लेट की बाइक को भमोरा पुलिस ने रोकने की कोशिश की। दोनों लुटेरे फरमान उर्फ भूत और वसीम उर्फ गंठी बाइक को दौड़ाने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन पर दोनों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायर करना पड़ा। पुलिस की गोली दोनों शातिरों के पैर में लगी। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज
दोनों लुटेरों का आपराधिक इतिहास रहा है। कई थानों में भूत और गंठी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों इनामी शातिरों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

फरमान उर्फ भूत थाना सुभाष क्षेत्र के मोहल्ला बब्बनपुरवा का निवासी है। वसीम उर्फ गंठी थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला ईंट पजाया का रहने वाला है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों के खिलाफ थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। भमोरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी में दोनों वांछित थे। आरोपितों के पास से सोने की चेन मोबाइल, रुपए तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग