25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली को जल्द मिलेगा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, जनता का आधुनिक सुविधाओं के साथ होगा निशुल्क इलाज

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने बरेली को जल्द ही मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल देने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि तीन सौ बेड के तैयार अस्पताल को अब उच्चीकृत किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने बरेली को जल्द ही मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल देने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि तीन सौ बेड के तैयार अस्पताल को अब उच्चीकृत किया जाएगा। इसकी फाइल प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कुछ ही दिनों में बरेली के लोगों को अत्याधुनिक और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से बढ़ाई जा रही हैं। हाल ही में अमेठी में मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया है और अन्य जिलों में भी नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि नए मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को यहां निशुल्क इलाज मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना से भी मरीजों को लाभ मिलेगा।

ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर तेजी से बदल रही है। सरकार ने रिकॉर्ड संख्या में नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं और जिला अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी का हर नागरिक बेहतर इलाज पाए, यही सरकार का संकल्प है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग