4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली ने मंदिर पर 786 लिखने से तनावपूर्ण हुआ माहौल, पुलिस ने जांच शुरू की

आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक के गांव गोठा खंडुवा में दिवाली के दिन एक मंदिर पर 786 लिखे जाने की घटना से पूरे गांव में तनाव फैल गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 1 Nov 2024, 9:08 PM IST

बरेली । आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक के गांव गोठा खंडुवा में दिवाली के दिन एक मंदिर पर 786 लिखे जाने की घटना से पूरे गांव में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर गमा देवी मंदिर की दीवार पर यह संख्या लिखी है ताकि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके।

गांव में नाराजगी, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

मंदिर की दीवार पर 786 लिखा देख गांव के हिंदू समुदाय में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। नाराज लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी, जहां एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए बरेली पुलिस और एडीजी को टैग कर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। सोशल मीडिया पर इस घटना के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू की, सख्त कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर की दीवार पर यह संख्या लिखने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और सौहार्द बना रहे।