2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 प्लाट बेचकर बीडीए ने कमाये 150 करोड़, बनेंगे होटल, अस्पताल और मल्टीप्लेक्स, जानें और क्या-क्या

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) कार्यालय में ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर एक बी के लिए लॉटरी निकाली गई। 400 आवासीय भूखण्डों के लिए 523 लोगों ने पंजीकरण कराया था। लॉटरी से बीडीए को 150 करोड़ की आय प्राप्त हुई। योजना के तहत होटल, अस्पताल, मल्टीप्लैक्स विकसित किए जाएंगे।  

less than 1 minute read
Google source verification
wefsefsdf.jpeg

अंडर ग्राउंड बिजली केविल और 132 केवीए का उपकेंद्र

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना 60 मीटर चौड़े बरेली-बीसलपुर मार्ग और 80 मीटर चौड़े लखनऊ-दिल्ली मार्ग बड़ा बाईपास पर स्थित है। योजना में 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड का प्राविधान किया गया है। इसके अलावा आंतरिक सड़कों की चौड़ाई भी 18 मीटर तक रखी गई है। सभी बिजली की लाइने पूरी तरह से भूमिगत है। योजना के अन्दर ही 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र भी प्रस्तावित है, ताकि योजना के निवासियों को बिजली कटौती की समस्या न झेलनी पड़े। एम्यूजमेन्ट पार्क कम्यूनिटी सेन्टर भी विकसित किये जा रहे है।

स्पोटर्स स्टेडियम, सेंट्रल और नेवरहुड पार्क बनेंगे

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अंदर होटल, अस्पताल, विभिन्न स्तर के शैक्षिक संस्थान व साइबर सिटी, मल्टीप्लैक्स आदि विकसित किए जा रहे है। विशाल स्पोटर्स स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशाल सेन्ट्रल पार्क व अन्य नेवरहुड पार्क प्रस्तावित किए गए है। अधिकारियों के आवास भी प्रस्तावित किए गए है। योजना के विकास के साथ बीडीए के आसपास के गांवों में भी विकास कार्य करायेगा। बीडीए प्रदेश का पहला प्राधिकरण है, जो किसानों से आपसी सहमति के साथ भूमि क्रय करके आवासीय योजना का विकास कर रहा है।