3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी के नाम पर जंक्शन से महिला को ले गया बंगाली डॉक्टर, फिर बंद कमरे में दोस्तों संग किया गलत काम, एफआईआर दर्ज

जंक्शन से महिला को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने वाले बंगाली डॉक्टर पर अब गंभीर आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर और उसके चार साथियों ने पहले उसे घर में रखा, फिर उसके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। जंक्शन से महिला को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने वाले बंगाली डॉक्टर पर अब गंभीर आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर और उसके चार साथियों ने पहले उसे घर में रखा, फिर उसके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक वर्ष पहले बरेली जंक्शन पर जीवन यापन कर रही थी, की मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को बंगाली डॉक्टर बताया। आरोपी ने खुद को अकेला साधु बताया और महिला को अपने साथ चलने को कहा। भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ सुरक्षित रहेगी और केवल घरेलू कामों में मदद करेगी। डॉक्टर महिला को अपने घर बिथरी चैनपुर के ग्राम नरियावल शराब भट्टी के पास टावर के नजदीक लेकर गया। तब से महिला उसी स्थान पर रह रही थी।

शराब के नशे में दोस्तों ने की महिला से छेड़छाड़

पीड़ित महिला के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे आरोपी डॉक्टर ने अपने चार दोस्तों सचिन वाल्मीकि, बंटू और रामधुन व पप्पू को घर बुलाया। सभी ने साथ बैठकर शराब पी और फिर महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और छेड़छाड़ करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, तो सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह उनकी गिरफ्त से छूटकर घर से बाहर निकल पाई और लोगों से मदद की गुहार लगाई।

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने बताया कि वह जैसे-तैसे वहां से भाग निकली और बिथरी चैनपुर थाने पहुंची। पीड़िता ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग