29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की मौत के बाद रिश्तेदारों ने ही दिया धोखा, बीमा के 56 लाख हड़पे, 12 पर मुकदमा दर्ज

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद परिवार को सहारा देने के बजाय रिश्तेदारों ने ही बड़ा धोखा दे दिया। बीमा क्लेम के करीब 56.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मृतक के पिता ने बहन, बहनोई और भांजों समेत 12 लोगों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। सऊदी अरब में सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद परिवार को सहारा देने के बजाय रिश्तेदारों ने ही बड़ा धोखा दे दिया। बीमा क्लेम के करीब 56.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मृतक के पिता ने बहन, बहनोई और भांजों समेत 12 लोगों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव खना गौटिया निवासी आबिद रजा खां के मुताबिक उनका बेटा माजिद रजा खां 2018 से सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। 2 फरवरी 2021 को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके बाद बहनोई इरफान और भांजे अतीक ने भरोसा दिलाया कि हादसा दूसरे वाहन चालक की गलती से हुआ है, इसलिए बीमा का दोगुना क्लेम मिलेगा। इसी भरोसे में आकर आबिद ने अतीक के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी, जो आगे चलकर ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन गई।

2.25 लाख रियाल क्लेम, लेकिन पिता को नहीं मिला एक भी रुपया

आरोप है कि अतीक ने सऊदी में कागजात जुटाकर बीमा क्लेम दाखिल किया और अदालत के जरिए करीब 2.25 लाख रियाल (करीब 56.25 लाख रुपये) हासिल कर लिए। शुरू में उसने एक लाख रियाल मिलने की बात बताई और बाकी रकम मिलने पर देने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में पैसे मिलने से ही मुकर गया। जब आबिद ने सऊदी में अन्य लोगों से जानकारी जुटाई, तब खुलासा हुआ कि पूरा क्लेम पहले ही मिल चुका है।

रिश्तेदारों के खातों में बांटी गई रकम

पीड़ित के मुताबिक अतीक ने यह रकम अपने पिता इरफान, मां परवीन, बहनों निशा, नूरन, काजल, यास्मीन, भाई आमिर, पत्नी समेत अन्य रिश्तेदारों—इजाज अहमद और अजहर उद्दीन—के खातों में ट्रांसफर कर दी। अब जब आबिद पैसे मांग रहे हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीबीगंज थाना पुलिस ने आबिद रजा खां की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।