5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली

प्रवीण तोगड़िया का भाजपा पर निशाना बोले मुस्लिम बीवियों के वकील बन भगवान राम को दिया धोखा

बरेली। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अतंराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। तीन तलाक पर कानून बनाने पर उन्होंने भाजपा को मुस्लिम बीवियों का वकील बता डाला। बरेली में पत्रकारों से बात करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि तीन तलाक का कानून बनाकर भाजपा मुस्लिम बीवियों की वकील बन गई और भगवान राम को धोखा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ रूपये का कार्यालय बनाया है जबकि भगवान राम टाट में बैठे है। ये भी पढ़ें भाजपा चला रही स्वच्छता अभियान लेकिन यहाँ लोग कूड़े के पास रहने को मजबूर- जानिए वजह

Google source verification

पाकिस्तान को नहीं सिखाया सबक

प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में न राम मंदिर बना, न ही युवाओं को रोजगार मिला ,किसानों का कर्ज भी माफ़ नहीं हुआ और बार्डर पर पाकिस्तान ने बीएसएफ के जवान का गला काट दिया लेकिन पाकिस्तान को भी सबक नहीं सिखाया

ये भी पढ़ें

Triple Talaq Ordinance का मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत, मौलाना बोले बिगड़ेगा मुस्लिम समाज का ताना बाना