14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएए के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाई मानव श्रंखला- देखें वीडियो

भाजयुमो ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से पटेल चौक तक मानव श्रंखला का निर्माण कर लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया।

less than 1 minute read
Google source verification
सीएए के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाई मानव श्रंखला- देखें वीडियो

सीएए के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाई मानव श्रंखला- देखें वीडियो

बरेली। नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) को लेकर इस समय देश भर में माहौल गर्म है। देश के कई हिस्सों में इस कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन हो रहा है। सरकार सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली कर रही है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवँश के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को सीएए के समर्थन में रैली निकाल कर मानव श्रंखला का निर्माण किया।भाजयुमो ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से पटेल चौक तक मानव श्रंखला का निर्माण कर लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरवेन्द्र यादव महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना ने मानव श्रृखंला का नेतृत्व किया

इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने बताया मानव श्रृंखला और रैली सीएए कानून के समर्थन में है इसका उद्देश्य लोगों को कानून की जानकारी देना है। इस कानून का देश के किसी भी व्यक्ति को कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है । मानव श्रृखंला मे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलमोहन अरोड़ा, गौरव गुप्ता, जवाहरलाल, पूर्णेश मिश्रा, संजीव सिंह, ईशान, अकित भाटिया, जयदीप चौधरी, सुमित सैनी, बंटी श्रीवास्तव, अभय शिव, सुरजीत सिंह,आकाश सक्सेना और मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग