28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बरेली मंडल की एंटी करप्शन टीम को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

आरोपी लेखपाल चंद्र प्रकाश (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बरेली मंडल की एंटी करप्शन टीम को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

आरोपी लेखपाल चंद्र प्रकाश संभल के गुन्नौर के गांव कादरावाद का रहने वाला है। वह बिल्सी तहसील में तैनात था। उसने ग्राम बड़ौनी के रहने वाले हरवेंद्र कुमार से हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की थी।

तहसील के सामने किराए के कमरे से हुआ गिरफ्तार

पीड़ित हरवेंद्र कुमार ने इस बात की सूचना बरेली स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी की। टीम की योजना के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:44 बजे जैसे ही लेखपाल चंद्र प्रकाश ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही छापा मार दिया। गिरफ्तारी तहसील बिल्सी के सामने स्थित एक किराए के कमरे से की गई, जो संजीव सिंह नामक व्यक्ति के मकान में है।

आरोपी पर एफआईआर दर्ज, पूछताछ कर रही पुलिस

पकड़े जाने के बाद लेखपाल को पूछताछ के लिए थाना कुंवरगांव ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन टीम के सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पहले भी लोगों से इस तरह की मांगें की हैं और अब उसकी पुरानी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि यह कार्रवाई शासन की "भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत की गई है, और आम जनता को इस तरह की शिकायतों में पूरी मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग