23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे तो खतरे में पड़ जाएगी पुलिस की जान

एसएसपी ने घटना के समय पुलिस का रिस्पांस टाइम चेक करने के लिए रविवार को ड्रिल भी कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 May 2018, 8:36 PM IST

UP Police

बरेली। एसएसपी कलानिधि नैथानी के द्वारा क़ानून व्यवस्था सेल का गठन किया गया है जिसका काम है किसी अप्रिय घटना के समय पुलिस फ़ोर्स आदि मुहैया कराना। जिससे कि किसी भी घटना के बाद हालात पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। एसएसपी ने घटना के समय पुलिस का रिस्पांस टाइम चेक करने के लिए रविवार को ड्रिल भी कराया जिसके तहत वायरलेस पर शहर के थानों को सूचना दी गई कि 15 मिनट के अंदर अयूब खान चौराहे पहुंचे और पुलिस का रिस्पांस टाइम चेक के करने के लिए खुद एसएसपी भी मौके पर पहुंचे लेकिन वहां का नजारा देख कर उनकी परेशानी बढ़ गई क्योंकि तमाम पुलिसकर्मी बगैर बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट के ही मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद एसएसपी ने इसमें सुधार के निर्देश दिए।

अचानक मैसेज से भागे पुलिसकर्मी

अचानक हुए मैसेज से पुलिसकर्मी भाग कर अयूब खान चौराहे पर तो पहुंच गए लेकिन जल्दबाजी में वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भूल गए और बगैर बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट के ही मौके पर पहुंच गए जिससे एसएसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और आगे से ऐसी गलती न दोहराने की नसीहत दी। ये हाल तब है जबकि पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण गाडी में रख कर चलने के निर्देश है। अगर सच में कही बवाल की सूचना पर पुलिस ऐसे ही पहुंचेगी तो पुलिस की जान खुद ही खतरे में पड़ सकती है।


महिला थाना इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार

एसएसपी ने रिस्पांस चेक में महिला थाने की इंस्पेक्टर एसएसपी के पहुंचने के बाद मौके पर पहुंची जिस पर देरी से आने पर एसएसपी ने उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी और भविष्य में सभी को दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर आने को कहा गया।


क्या है एल ओ सेल
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था सेल का निर्माण किया है इस तरह की किसी टीम का जिले में पहली बार निर्माण किया गया है। ये सेल जनपद में साम्प्रदायिक सोहाद्र बनाये रखने एवं आकस्मिक स्थिति में पर्याप्त पुलिस की उपलब्धता क्रियान्वयन एवं वीआईपी कार्यक्रमो तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए काम करेगी। इस सेल का नोडल अधिकारी एसपी क्राइम को बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग