18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएड प्रवेश परीक्षा से जुडी बड़ी खबर, जानिए क्या करना होगा

1200 से अधिक केंद्रों पर होगी परीक्षा

less than 1 minute read
Google source verification
Bed exam

बीएड प्रवेश परीक्षा से जुडी बड़ी खबर, जानिए क्या करना होगा

बरेली। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आठ अप्रैल से डाउनलोड होना शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को दो प्रति में प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दौरान एक आईडी भी साथ लानी होगी। परीक्षा के लिए रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने प्रदेश के 15 जिलों में 12 सौ से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए है। प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को दो पालियों में नौ से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा में 609209 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

डीएम होंगे प्रभारी

प्रवेश पत्र दो प्रतियों में डाउनलोड कर उसमे फोटो चस्पा कर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। जिन अभ्यर्थियों फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं होंगे उन्हें आवेदन में लगाए गए दो फोटो अतिरिक्त ले जाने होंगे। सभी जिलों में रजिस्ट्रार को नोडल अफसर और एक प्राध्यापक को नोडल कोआर्डीनेटर बनाया गया है। सभी जिलों में डीएम या उनके द्वारा नामिल अफसर को प्रभारी बनाया जाएगा।

कहाँ कितने केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आगरा में 91, अलीगढ़ में 37,अयोध्या में 50,आजमगढ़ में 75,गाजियाबाद में 52, गोरखपुर में 100,जौनपुर में 72, झांसी में 35, कानपुर में 92, मेरठ में 99, मुरादाबाद में 70, बरेली में 71 लखनऊ में 145, वाराणसी और प्रयागराज में 130-130 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग