
बरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए 05033/05034 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन तय किया गया है। यह ट्रेन गोमतीनगर से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बांद्रा टर्मिनस से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच पुल पर ब्लॉक के कारण यह ट्रेन गोमतीनगर से 11 मई तक और बांद्रा टर्मिनस से 12 मई तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन डालीगंज-सीतापुर-मैलानी-इज्जतनगर-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलेगी। रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही रूट डायवर्जन के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। रास्ते में बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज और मथुरा जंक्शन होते हुए दूसरे दिन बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर विशेष ट्रेन मंगलवार रात 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर बोरीवली, वापी, मथुरा जंक्शन, कासगंज, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर और डालीगंज के रास्ते तीसरे दिन सुबह गोमतीनगर पहुंचेगी।
नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। 07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई तक वर्धा-बडनेरा-नरखेर-इटारसी मार्ग से चलेगी। इसी तरह 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 अप्रैल से 24 मई तक इटारसी-नरखेर-बडनेरा-वर्धा मार्ग से संचालित होगी। वहीं 05073 बेंगलूरू-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन 26 मई तक वर्धा-बडनेरा-नरखेर-इटारसी मार्ग से चलाई जाएगी।
Published on:
08 Apr 2026 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
