
संदेश बोले 2009 में ज्वान की थी भाजपा
पत्रिका से बातचीत में दबंग भाजपा नेता संदेश कन्नौजिया ने कहा कि 2009 में मैंने भाजपा ज्वाइन की थी। उस समय पार्टी की स्थिति में कोई काम करने लायक नहीं था। सत्ताधारी लोग मजबूत थे। पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हुए जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया था। 12 हजार वोट मिले थे, जबकि विपक्ष को 15 हजार वोट मिले थे। युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी को जिला मंत्री बनाया। इसके बाद वह सपा में चले गए। जितने मुकदमे यह दिखा रहे है 2-4 मुकदमे ही आगे पीछे होंगे। 2014 से 2007 के बीच होंगे। पूरे कार्यकाल में 80 प्रतिशत मुकदमे बिथरी थाने में है। बीजेपी में रहने के दौरान ही क्या मैने अपराध किये। उस वक्त बीजेपी सत्ता में नहीं थी। साजिशन सत्ताधीश लोगों ने मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये। मैने घर वापसी की है। लगभग सभी मुकदमे खत्म हो चुके हैं। कोर्ट ने उन्हें निर्दोष माना है। उन पर एक मुकदमा रह गया है।
अखिलेश बोले बरेली में माफिया ज्वाइन कर रहे भाजपा
पूरनपुर में जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए संदेश कन्नौजिया पर निशाना साधा। कहा कि बरेली में माफिया भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। हालांकि संदेश के अलावा भी बिथरी इलाके से खनन और ठेके लेने वाला एक हिस्ट्रीशीटर भाजपा में शामिल हो गया है। उसने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के साथ कई होर्डिंग और बैनर लगाये हैं। संदेश कन्नौजिया ने कहा कि दो दिन पहले तक मैं सपा में था। उस वक्त में माफिया नहीं था। अब जब मेरे खिलाफ लगभग सभी मुकदमे खत्म हो चुके हैं और मैंने भाजपा में घर वापसी की है तो मैं माफिया हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री मंडल में अपनी हार रहीं लोकसभा सीटों को देखकर बौखलाए हुए हैं।
Published on:
12 Apr 2024 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
