बरेली। भाजपा नेता पर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने एसएसपी पर जमकर निशाना साधा। एसएसपी मुनिराज को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं पर दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसन क़ानून के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि एसएसपी ने इसका गलत उपयोग किया है उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ कल सांसद , विधायक और मंत्री पर भी एससी एसटी का केस दर्ज होगा। अब सब भाजपा नेता एक हो गए हैं और अब एसएसपी मुनिराज की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
कांवड़ यात्रा पर भी भड़के
विधायक राजेश मिश्रा यही नहीं रुके उन्होंने प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा न निकलने देने पर भी एसएसपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसएसपी जिस प्रदेश से आते हैं वहां पर कांवड़ यात्रा और शोभा यात्रा नहीं निकलती है और वहां गाय खाई जाती है जबकि हमारे यहां गाय की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि एसएसपी हिंदी नहीं जानते उन्हें कावड़ यात्रा, जन्माष्टमी की शोभायात्रा की नहीं है जानकारी है अगर यही एसएसपी रहे तो गणेश उत्सव में भी विवाद होगा।