बरेली। बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल ने विवेक तिवारी हत्याकांड में लखनऊ के डीएम और एसएसपी को निलंबित करने की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखकर डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी कलानिधि नैथानी को निलंबित करने की मांग की है। विधायक का कहना है कि लखनऊ के डीएम और एसएसपी द्वारा पीड़ित पक्ष को परेशान किया जा रहा है और आरोपी सिपाहियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। विधायक का कहना है कि पुलिस प्रशासन की शह पर षड़यंत्र रच कर सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी।