18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों को बड़ा झटका… कानपुर ब्लॉक से बदले ट्रेनों के रास्ते, 30 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित, बरेली-दिल्ली पैसेंजर भी रद्द

कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल के बीच प्रस्तावित ब्लॉक ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अगले माह से शुरू होने वाले इस ब्लॉक के कारण 30 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल के बीच प्रस्तावित ब्लॉक ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अगले माह से शुरू होने वाले इस ब्लॉक के कारण 30 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि पांच प्रमुख गाड़ियों को कानपुर के बजाय मुरादाबाद-बरेली मार्ग से चलाया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार, 2 अप्रैल से 13 मई तक 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के बजाय गाजियाबाद-मुरादाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन अलीगढ़, टुंडला, इटावा, फफूंद और कानपुर सेंट्रल पर नहीं रुकेगी। इसी तरह 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल को भी परिवर्तित मार्ग से बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए चलाया जाएगा।

वापसी गाड़ियों का भी बदला रास्ता

02564 नई दिल्ली-बरौनी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ियों का संचालन भी 2 अप्रैल से 13 मई तक बदले हुए रूट गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और बुढ़वल के जरिए किया जाएगा। इससे बरेली जंक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है।

बरेली-दिल्ली पैसेंजर भी रहेगी बंद

दिल्ली-शाहदरा रेलखंड में ब्लॉक के कारण 28 और 29 मार्च को बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर 28 मार्च और 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर 29 मार्च को नहीं चलेगी। इसके अलावा 18 मार्च को 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के रास्ते चलाई जाएगी, जबकि 28 मार्च को 14207 पदमावत एक्सप्रेस करीब 150 मिनट की देरी से संचालित होगी।