
तीन तलाक के मुद्दे को भाजपा बनाएगी चुनावी हथियार, नाजिया आलम को दी बड़ी जिम्मेदारी
बरेली। तलाक पर अध्यादेश लाने के बाद अब तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए भाजपा बड़ा काम करने जा रही है। तलाक पीड़ित महिलाओं की समस्याओं और उसके समाधान के लिए भाजपा ऐसी महिलाओं का डाटा बनवाने जा रही है। जिसके बाद सरकार इन महिलाओं की मदद के लिए योजनाएं बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश मंत्री डॉक्टर नाजिया आलम को बनाया है। नाजिया आलम ने बताया कि पार्टी ने उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसके लिए वो जल्द ही प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों के जिलों में जाएंगी और तलाक पीड़ित महिलाओं की सूची बनाएंगी।
ये भी पढ़ें
क्या होंगे काम
नाजिया आलम ने बताया कि सबसे पहले वो सभी जिलों में जाकर तलाक पीड़ित महिलाओं की सूची बनाएंगी जिससे कि प्रदेश में कितनी तलाक पीड़ित महिलाएं है इसका पता चल पाएगा। सूची बनने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में कमेटियां बनाई जाएंगी। जिसमे इस्लाम धर्म के जानकार लोग भी होंगे। इस कमेटी के माध्यम से लोगों को शरीयत के बारे में बताया जाएगा और आपस में सुलह समझौता कराया जाएगा जिससे कि तलाक के मामलों में कमी आएगी। नाजिया आलम ने बताया कि इसके साथ ही कमेटी के माध्यम से ऐसे पुरुषों की भी मदद की जाएगी जिन्हे फर्जी तरह से तलाक के केस में फंसाया गया है।
ये भी पढ़ें
पीड़ित महिलाओं की आवाज सरकार तक जाएगी
नाजिया आलम ने बताया कि प्रदेश भर की तलाक पीड़ित महिलाओं की सूची बनाकर उनके साथ बैठक की जाएगी और उनके और तलाक पीड़ित महिलाओं के बच्चों के सामने आ रही परेशानियों के बारे में पूछा जाएगा। तलाक पीड़ित महिलाओं की समस्याएं जानने के बाद 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा जिससे कि तलाक पीड़ित महिलाओं के रोजगार और उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था हो सके।
ये भी पढ़ें
Published on:
27 Sept 2018 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
