17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विभाजन विभीषिका की स्मृति में मौन जुलूस निकालेगी भाजपा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास होंगे मुख्य अतिथि

बरेली। विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों के साथ भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति मनाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार को शाम चार बजे हरि मंदिर मॉडल टाउन से मौन जुलूस प्रारंभ होगा। खुश्लोक अस्पताल पर इसका समापन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
bibhajan.jpg

सत्ता के लालच में देश को गलत दिशा में ले गई राजनीति

भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर विभाजन विभीषिका के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सत्ता के लालच में राजनीति देश को ऐसे वातावरण और दिशा में ले गई। पूरे देश के अंदर लोगों ने विभाजन का दंश झेला है। अखंड भारत की आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख को आंसुओं से रक्त रंजित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह देश के कई हिस्सों में गए। जहां पहुंचकर उन्होंने लोगों के संघर्ष और बलिदान की बातें सुनी। बेवजह की नफरत में कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उन्हें विभाजन के दौरान यातना पूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा।

विस्थापित परिवार के लोगों के साथ संगोष्ठी कर किया जाएगा सम्मान

पार्टी कार्यालय पर बातचीत में सांसद संतोष गंगवार और भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने कहा कि खुशलोक अस्पताल के सभागार में सोमवार शाम पांच बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विस्थापित परिवारों के लोग होंगे। उनसे बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन रिफ्यूजी कॉलोनी में पंजाबी और सिंधी समाज के लोग विस्थापित परिवारों से हैं। लोग कड़ी मेहनत के बलबूते पर मुख्य धारा में शामिल हु। इन सभी ने विभाजन का दंश झेला है।

डेढ़ करोड़ लोग हुए थे बेघर, एक लाख से अधिक महिलाओं के साथ हुआ अमर्यादित आचरण

भाजपा सांसद ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के विभाजन स्वीकार करने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। डेढ़ करोड़ से अधिक लोग बेघर हो गए, एक लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण किया गया। कम्युनिस्ट पार्टी और मुस्लिम लीग की विभाजन की मांग का कांग्रेस ने समर्थन किया। 15-16 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू लाहौर के डीएवी कॉलेज कैंपस पहुंचे थे। वहां हजारों की संख्या में पीड़ित दुखी शरणार्थियों ने गुस्से में नेहरू वापस जाओ, गो बैक नेहरू के नारे लगाए थे। पंडित नेहरू ने प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए देश के टुकड़े करवा दिए। लाखों लोगों के खून से भारत भूमि को नहला दिया। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह, बंटी ठाकुर, अंकित माहेश्वरी, अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, शीतल गुलाटी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग