9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं में ईंटों से भरी ट्रॉली में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप, सड़क पर गिरते ही मजदूर ने तोड़ा दम, मची चीख पुकार

बिनावर इलाके में शनिवार सुबह बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

2 min read
Google source verification
Road accident

बदायूं। बिनावर इलाके में शनिवार सुबह बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली पर बैठा मजदूर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

भट्ठे से ईंट लेकर बदायूं जा रहा था मजदूर

जानकारी के मुताबिक बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सिरोही निवासी 26 वर्षीय राजवीर पुत्र विष्णु दयाल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह गांव के ही चांद खां के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर ईंटें लेकर बदायूं जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिलहत गांव स्थित भट्ठे से ईंटें भरी गई थीं। रास्ते में अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

इकराम नगर गोंटिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा

बताया जा रहा है कि मालगांव फाटक पार करने के बाद बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव इकराम नगर गोंटिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पर बैठा राजवीर उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रॉली पर मौजूद दूसरा मजदूर सानू बाल-बाल बच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और गांव की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

पिकअप छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद बोलेरो पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।