2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर के प्यार में युवक हुआ पागल, जीना कर दिया दुश्वार

शोहदा आए दिन नम्बर बदल बदल कर डॉक्टर को कॉल कर अश्लील बातें करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 8:00 PM IST

Lady Doctor

महिला डॉक्टर के प्यार में युवक हुआ पागल, जीना कर दिया दुश्वार

बरेली। बरेली में शोहदों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बारादरी इलाके की महिला डॉक्टर शोहदे के आतंक से इतना खौफ में है कि उसे अपनी क्लानिक पर बैठते हुए भी डर लगता है घर निकलने में पल पल घबराती है कि कहीं रास्ते में शोहदा न मिल जाए। जब भी अंजान नंबर से कॉल आता है वो सहम जाती है। शोहदा डॉक्टर से शादी की बात करता है। शोहदे से तंग आकर डॉक्टर ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

छह माह से कर रहा परेशान

होम्योपैथी कि महिला डॉक्टर बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में अपनी क्लानिक चलाती है पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि पिछले छह महीने से असलम नाम के शोहदे ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। जब वो अपनी क्लीनिक पर मरीजों को देखती है तो उसी बीच शोहदा उसकी क्लीनिक पर आ धमकता है और अश्लील इशारे कर परेशान करता है इतना ही नहीं घर से निकल कर कहीं आती जाती है तो वो उसका पीछा कर छेड़खानी करता है और विरोध करने पर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता है।

नंबर बदल-बदल कर करता है फोन

शोहदा आए दिन नम्बर बदल बदल कर डॉक्टर को कॉल कर अश्लील बातें करता है और एक तरफा प्यार की बात कहते हुए शादी करने की बात करता है। पीड़ित डॉक्टर शोहदे के आतंक से इतना परेशान है कि उसे क्लीनिक पर बैठते हुए भी डर लगता है। महिला डॉक्टर ने शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर उसके खिलाफ पहले भी दो बार शिकायत की पर पुलिस ने कुछ नहीं किया इस बार जब शोहदे की हरकतें ज्यादा बढ़ गयीं और जीना मुश्किल हो गया तो फिर से महिला डॉक्टर के पिता की तहरीर पर बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी अभिनंन्दन सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।