12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, डीएम ने जारी किया आदेश

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही जिले में लू जैसे हालात बन गए। झुलसाती धूप और गर्म हवाओं के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

2 min read
Google source verification

डीएम अविनाश सिंह

बरेली। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही जिले में लू जैसे हालात बन गए। झुलसाती धूप और गर्म हवाओं के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बच्चों की सेहत पर मंडराते खतरे को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं।

सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक ही पढ़ाई

अब जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन का मानना है कि दोपहर की कड़ी धूप बच्चों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह होती है, ऐसे में समय परिवर्तन से उन्हें राहत मिलेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे लू का असर और तेज होने की आशंका है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा माना जा रहा है।

स्कूलों को सख्त हिदायत, अभिभावकों के लिए भी सलाह

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आदेश का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्कूल द्वारा मनमानी करने पर कार्रवाई तय है। साथ ही स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के लिए पीने के पानी और पंखों-कूलर की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि कक्षाओं के अंदर राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय खास सावधानी बरतें। पानी की बोतल साथ दें, हल्के कपड़े पहनाएं और सिर ढककर भेजें, ताकि लू से बचाव हो सके। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह फैसला राहत भरा जरूर है, लेकिन साफ संकेत भी देता है कि आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस यही है कि नौनिहाल इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से सुरक्षित रहें।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग