
जीने के पत्थर कई जगह से टूटे, घरेलू सिलेंडर का भी हो रहा इस्तेमाल
स्काई वॉक निर्माण के लिए 31 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने का अल्टीमेटम मिलने के बाद भी एजेंसी ने काम पूरा नहीं किया। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने जुर्माना लगाया था। दूसरे प्रोजेक्ट लेट होने के बाद भी उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है। स्काई वॉक में लगने वाले पत्थर कुछ जगह से टूटे हुए है। कहीं पत्थरों में दरार है। ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए घरेलू सिलेंडर का भी इस्तेमाल कर रहे है।
15 अप्रैल 2022 को इस कंपनी को दी गई थी जिम्मेदारी
11.18 करोड़ से पटेल चौक में स्काईवॉक का निर्माण किया जा रहा है। 15 अप्रैल 2022 को ग्रो एवर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। 30 नवंबर 2023 को कंपनी को स्काई वॉक का निर्माण कार्य पूरा करना था, लेकिन कंपनी निर्माण पूरा नहीं कर सकी थी थी।
Published on:
07 Jan 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
