
बरेली। ससुरालीजनों ने एक विवाहिता के साथ ऐसा निर्मम और घृणित कृत्य किया है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। ससुरालियों की मानसिक विकृति का अंदाजा इसीसे लगा सकते हैं कि महिला के शरीर में करीब 101 जख्म किए गए हैं। डॉक्टरों को महिला के चेहरे पर ही 300 टांके लगाने पड़े।
दरअसल भोजीपुरा के मार्डन विलेज घंघोरा गांव निवासी रेनू की शादी आठ साल पहले सिकलापुर में धर्मशाला वाली गली निवासी संजीव से हुई। पिछले कुछ महीनों से रेनू का ससुर जगदीश बीमार चल रहा था। रेनू के जेठ मूली, राजू व ननद मोनी तांत्रिक क्रिया करते हैं। तीनों ने मिलकर जगदीश को तंत्रविद्या से ठीक करने की योजना बनाई। तंत्रविद्या के लिए रेनू की बलि देने का प्लान बनाया। रविवार देर रात उसकी बलि देने की कोशिश की। इसके लिए रेनू के चेहरे समेत पूरे शरीर पर चाकू से 101 जख्म किए गए। इस दौरान किसी तरह रेनू जान बचाकर घर से भाग निकली थी।
रेनू घर से लहूलुहान होकर निकली और बरेली कॉलेज पहुंची। इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पति, सास और ससुर आदि को सब पता था, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली। सोमवार शाम महिला को होश आया, तब उसने पूरी घटना बताई थी। देर रात रेनू के भाई ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की। तब सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
Published on:
08 Jan 2020 06:40 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
