25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल का जश्न मनाओ फिलहाल अभी कुतुबखाना पुल भूल जाओ, लगेगा इतना समय

बरेली। कुतुबखाना पुल का काम पूरा होने में अभी और समय लगेगा। रविवार तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन फर्म मंटेना इंफ्रासोल प्राइवेट लिमिटेड पूरा नहीं कर सकी। अब फरवरी में पुल बनने का दावा किया जा रहा है। रविवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कुतुबखाना पुल का निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
pull.jpg

31 दिसंबर तक होना था काम पूरा

निर्माण पूरा होने का बरेली वासी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पुल का निर्माण दो सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। फर्म मंटेना इंफ्रासोल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी से लिखवाकर लिया गया था कि 31 दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। पिछले दिनों बैठक में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के सामने स्मार्ट सिटी परियोजना और सेतु निगम के अफसरों ने भी यही दावा किया था।

कार्य पूरा होने में अभी 40 दिन और लगेंगे

अब दावा किया जा रहे हैं कि निर्माण पूरा होने के लिए अभी 40 दिन और लगेंगे। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कुतुबखाना पुल का निरीक्षण किया। संजीव अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी का कुतुबखाना पुल बरेली की जनता के लिए जल्द समर्पित होगा, लेकिन अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

व्यापारियों को भी फायदा होगा : कैंट विधायक

संजीव अग्रवाल ने दावा किया कि कुतुबखाना पुल का निर्माण फरवरी में पूरा हो जाएगा, करीब 40 दिन अभी और लगेंगे। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण पूरा होने से व्यापारियों को भी बहुत फायदा मिलेगा और व्यापार दोगुना हो जाएगा। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि काफी काम हो गया है, कुछ ही काम बाकी है, कम से कम डेढ़ महीने का समय अभी और लगेगा।