
विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर इस शहर में जमकर हुई आतिशबाजी- देखें वीडियो
बरेली। विंग कमांडर अभिनंदन के देश लौटने की ख़ुशी में शहर में जमकर जश्न मनाया गया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तमाम संगठनों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पटेल चौक पर मेयर उमेश गौतम भी जश्न में शामिल हुए। यहाँ पर नगर निगम की स्क्रीन पर दिन भर लाइव टेलीकास्ट किया लोग टकटकी लगाए बड़ी सी स्क्रीन की तरफ देखते रहे। अभिनंदन जैसे ही भारत की सीमा में दाखिल हुए वैसे ही भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे।
होली-दिवाली एक साथ
विंग कमांडर अभिनंदन की 60 घंटे बाद वतन वापसी हुई लेकिन उनकी वापसी का जश्न लोगों ने सुबह से ही मनाना शुरू कर दिया था। दिन में जहाँ तमाम जगहों पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाया तो शाम को जमकर आतिशबाजी की गई। मस्जिदों में भी जुमे की नमाज के बाद दुआ की गई और खुशियां मनाई गई।
Published on:
02 Mar 2019 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
