15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चक्र ब्रांड तेल फेल, खंडेलवाल मिल की बिक्री पर ब्रेक, नकली सरसों तेल की आशंका में ‘चक्र’, ‘माया’ और ‘साजन’ पर एक साथ प्रतिबंध

बरेली। जनता की सेहत से खिलवाड़ का शक गहराते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। खंडेलवाल ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड की पैकेजिंग इकाई में तैयार ‘चक्र’ ब्रांड सरसों तेल के पहले ही जांच में फेल होने के बाद दोबारा कराई गई जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

2 min read
Google source verification

बरेली। जनता की सेहत से खिलवाड़ का शक गहराते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। खंडेलवाल ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड की पैकेजिंग इकाई में तैयार ‘चक्र’ ब्रांड सरसों तेल के पहले ही जांच में फेल होने के बाद दोबारा कराई गई जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसी आधार पर चक्र ब्रांड के साथ-साथ नेपाल निर्मित ‘माया’ सरसों तेल और ‘साजन’ रैपसीड ऑयल की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नकली/अमानक सरसों तेल की आशंका के चलते लाखों रुपये के स्टॉक को सील कर जांच रिपोर्ट आने तक बाजार में उतरने से रोक दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गौसगंज सराय स्थित मेसर्स खंडेलवाल एडिबिल ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड की इकाई का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संदिग्ध गुणवत्ता के तेल मिलने पर मौके से कई नमूने संग्रहित किए गए।

चक्र ब्रांड तेल पूर्व में हो चुका है असुरक्षित घोषित

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि ‘चक्र’ ब्रांड सरसों तेल पूर्व में भी असुरक्षित घोषित हो चुका है, इसलिए इस बार दोबारा जांच अनिवार्य की गई। जांच में नेपाल में निर्मित तेल पाए जाने के बाद उनके सुरक्षा मानकों को परखना जरूरी हो गया है।
अधिकारियों ने साफ किया कि जिन उत्पादक कंपनियों के उत्पाद पहले असुरक्षित पाए गए हैं, उनकी री-वेरिफिकेशन कराई जा रही है ताकि मौजूदा गुणवत्ता का आकलन हो सके। नेपाल से आयातित खाद्य तेलों की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस है। जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी संदिग्ध उत्पाद को बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्या-क्या सीज हुआ इकाई में पैक किए जा रहे कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना लिया गया।

140 टीन मिला तेल का भंडारण

परिसर में भंडारित नेपाल निर्मित ‘माया’ ब्रांड सरसों तेल (15 किग्रा क्षमता) के कुल 110 टीन खोले गए, नमूने लिए गए और सभी पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया। नेपाल निर्मित ‘साजन’ ब्रांड रैपसीड ऑयल के 30 टीन के नमूने लेकर तत्काल बिक्री रोकी गई। पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, राघवेंद्र प्रताप वर्मा एवं हिमांशु सिंह की टीम ने की। सभी नमूने विशेष वाहक से खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आते ही दोष सिद्ध होने पर कंपनी और जिम्मेदारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।