6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौधरी राजेश सिंह मलिक बने जाट महा सभा के नए अध्यक्ष, पूर्व मेयर समेत कई जाट नेता पहुंचे

जाट महा सभा बरेली की रविवार को जाट भवन बिलवा में कार्यकारणी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह बरगोती ने की।

less than 1 minute read
Google source verification

चौधरी राजेश सिंह मलिक जाट महा सभा के नए अध्यक्ष चुने गए।

बरेली। जाट महा सभा बरेली की रविवार को जाट भवन बिलवा में कार्यकारणी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह बरगोती ने की। इस सभा के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉक्टर आईएस तोमर रहे।

सभा में मौजूद करीब दो सौ लोगों का एक साथ मिला समर्थन
डॉक्टर आई एस तोमर की मौजूदगी में जाट महा सभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चौधरी राजेश सिंह मलिक का नाम प्रस्तुत किया गया था। उनका सभा में मौजूद करीब दो सौ लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर समर्थन किया। इस जाट महा सभा का संचालन चौधरी सुरेंद्र सिंह मलिक ने किया। सुरेंद्र सिंह मलिक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी राजेश मलिक को शुभ कामनाएं दीं। कहा कि आप आगे बढ़ें पूरा समाज आपके साथ है। उन्होंने यह भी बताया कि राजेश मलिक के दादाजी स्व. कुंअर निरंजन सिंह पीलीभीत विधान सभा क्षेत्र से प्रथम और द्वितीय विधान सभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

समर्थन देने वालों का व्यक्त किया आभार
राजेश मलिक को मौजूद सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया। कहा कि आप अपने दादाजी की तरह जाट समाज की सेवा करें। सभा में पीलीभीत से तराई जाट मंच के अध्यक्ष चौधरी मन्नी सिंह अपनी पूरी टीम के मौजूद रहे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद चौधरी राजेश मलिक ने दूर-दूर से आये सभी सम्मानित लोगों को इतना अपार समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को आश्वाशन दिया कि जाट समाज के कल्याण और उत्थान में मैं अपना सर्वोच्च समर्पण दूंगा। सदैव समाज के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। उनकी सेवा में तत्पर आगे रहूंगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग