
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गंदगी फैलाने वालों पर ₹56,000 का जुर्माना (फाेटो सोर्स: पत्रिका)
बरेली। नगर निगम की टीमों ने स्वच्छता अभियान चौपला रोड से दीपमाला हॉस्पिटल होते हुए बिहारीपुर पुलिस चौकी तक चलाया गया, जिसके अंतर्गत लोगों को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर प्रेरित किया। गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर नगर निगम ने 56,000 का जुर्माना वसूला।
अभियान के दौरान निगम की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर ऑन-द-स्पॉट चालान जारी किए। कुल मिलाकर ₹56,000 का जुर्माना वसूलते हुए नगर निगम ने यह साफ संदेश दिया कि स्वच्छता के नियमों से कोई समझौता नहीं होगा।
अभियान की अगुवाई कर रहीं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पूर्णिमा सक्सेना ने बताया कि "हम लगातार क्षेत्रवार सफाई अभियान चला रहे हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित समय पर निगम कर्मियों को दें और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं।"
जनजागरूकता अभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” का संदेश दिया गया और खुले में कूड़ा न फेंकने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने जैसे नियमों की जानकारी दी गई।
नगर निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि आने वाले दिनों में स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन अब जुर्माने के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई तक जा सकता है।
Published on:
08 Jul 2025 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
