20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरक्षी सिद्धान्त ने जीते दो गोल्ड मेडल, एसएसपी ने दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का तोहफा, खुद पहनाया पदक

मेहनत, जुनून और खेल के मैदान में दमदार प्रदर्शन, इन तीनों ने एक आरक्षी की किस्मत बदल दी। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर बरेली पुलिस का नाम रोशन करने वाले सिद्धान्त चौधरी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। मेहनत, जुनून और खेल के मैदान में दमदार प्रदर्शन, इन तीनों ने एक आरक्षी की किस्मत बदल दी। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर बरेली पुलिस का नाम रोशन करने वाले सिद्धान्त चौधरी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया।

बरेली के आरक्षी सिद्धान्त चौधरी ने वेट लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ और 2025 में आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आउट ऑफ टर्न प्रमोशन: मेहनत का मिला इनाम

उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया। अब सिद्धान्त चौधरी आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत कर दिए गए हैं। यह सम्मान उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। 19 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सिद्धान्त चौधरी को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

खेल के मैदान से विभाग तक बढ़ाया मान

सिद्धान्त चौधरी की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि पुलिस विभाग में सेवा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। उनके प्रदर्शन ने पूरे बरेली पुलिस परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस मौके पर बरेली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिद्धान्त चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग में इसे प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग