9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Virus: चीन से लौटे दो लोगों पर संदेह, जांच के लिए भेजे सैम्पल

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने तक दोनों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Corona Virus: चीन से लौटे दो लोगों पर संदेह, जांच के लिए भेजे सैम्पल

Corona Virus: चीन से लौटे दो लोगों पर संदेह, जांच के लिए भेजे सैम्पल,Corona Virus: चीन से लौटे दो लोगों पर संदेह, जांच के लिए भेजे सैम्पल,Corona Virus: चीन से लौटे दो लोगों पर संदेह, जांच के लिए भेजे सैम्पल

बरेली। चीन से बरेली लौटे दो लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण का संदेह जताया गया है। शासन ने दोनों के नाम भेज कर उन्हें ट्रेस करने को कहा है। जनवरी में चीन से 47 लोग बरेली आए हैं जिनमे से दो लोगों में कोरोना वायरस का संदेह जताया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने तक दोनों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
चीन से लौटे दो लोगों में एक सिविल लाइंस के व्यापारी हैं और एक शीशगढ़ का रहने वाला किसान है। चीन के जिस स्थान से इनका आना हुआ है, वहां के हालात देखते हुए इन दोनों लोगों में संक्रमण की आशंका जताई। जिसके बाद दोनों के सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों में फ्लू के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। दोनों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। दोनों को मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाको में जाने से बचने को कहा गया है। सर्विलांस की टीम ने भी दोनों की निगरानी शुरू कर दी है। दोनों की 28 दिन तक निगरानी की जाएगी।