
बरेली। ग्राम बरनाई केशोपुर में एक युवक गुलर पेड़ का कटान कर रहा था। जानकारी पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कटान कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ क्योलड़िया थाने में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया।
शनिवार रात साढ़े 12 बजे मुखबिर ने बिना परमिट के चोरी से संरक्षित पेड़ (गूलर) काटते की सूचना दी। सूचना पर उपक्षेत्रीय वन अधिकारी विजय प्रकाश सिंह भुता, मनोज यादव उपक्षेत्रीय वन अधिकारी फरीदरपुर, उप निरीक्षक परवीन कुमार थाना क्योलड़िया व कांस्टेबल राहुल चौहान मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बरनाई केशोपुर में पहुंचे। टीम ने जाबिर शाह निवासी ग्राम रम्पुरा परवीन भुता को मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके से गूलर का वृक्ष बरामद किया। आरोपी के खिलाफ क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी बिना अनुमति चोर रात में चोरी से पेड़ काट चुके है।
Updated on:
14 May 2023 06:29 pm
Published on:
14 May 2023 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
