12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में मिला युवक का शव, फूफा पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी, जाने क्या है मामला

क्योलड़िया क्षेत्र में स्थित धिमरी गांव के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चुर्रा सकतपुर निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है।

2 min read
Google source verification

नहर में मिला युवक का शव (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। क्योलड़िया क्षेत्र में स्थित धिमरी गांव के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चुर्रा सकतपुर निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने शव को नहर में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नहर से बाहर निकालकर पहचान प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिवार को सूचित किया गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए फूफा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फूफा से मिलने गया था युवक

परिजनों के मुताबिक आशीष बुधवार सुबह बाइक से नवाबगंज में रहने वाले फूफा दिनेश कुमार से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 10 बजे धिमरी गांव स्थित गैस एजेंसी के पास नहर में उसका शव देखा गया। वहीं, नहर में ही उसकी बाइक भी बरामद हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता जितेंद्र मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि भूमि के बंटवारे को लेकर आशीष का फूफा दिनेश कुमार से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच फोन पर कहासुनी भी हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

इधर ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के पास तीखा मोड़ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्योलड़िया पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग