5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औचक निरीक्षण में भड़के डीएम, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को लगाई फटकार, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को अचानक कलेक्ट्रेट कार्यालय का दौरा कर अफसरों और कर्मचारियों को चौकन्ना कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों की व्यवस्था देखी, उपस्थिति पंजिका खंगाली और रिकॉर्ड की जांच की।

less than 1 minute read
Google source verification

निरीक्षण करते डीएम (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को अचानक कलेक्ट्रेट कार्यालय का दौरा कर अफसरों और कर्मचारियों को चौकन्ना कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों की व्यवस्था देखी, उपस्थिति पंजिका खंगाली और रिकॉर्ड की जांच की।

निरीक्षण में कई कमियां देखकर डीएम भड़क उठे। उन्होंने साफ कहा कि कलेक्ट्रेट की कार्यशैली और माहौल सीधे जनता की सुविधा से जुड़े हैं, ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर आने और रिकॉर्ड पारदर्शी ढंग से रखने की हिदायत दी गई।

डीएम ने कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई और कहा कि जनता को कामकाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी काम समयबद्ध और सही तरीके से पूरे हों, यही प्रशासन का मकसद है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामजन्म यादव और नाजिर त्रिवेणी सहाय समेत कई अफसर मौजूद रहे।