11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में घरेलू कलह ने ली महिला की जान, देर रात फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने पूरा मामला

बारादरी के कांकर टोला मोहल्ले 36 वर्षीय मुमताज खान की शादी वर्ष 2007 में रऊफ अहमद से हुई थी और उनका एक 17 वर्षीय बेटा भी है। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में तब्दील हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक महिला ने घरेलू कलह के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मृतक महिला के परिजन से पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

पति से कहासुनी के बाद की आत्महत्या

बारादरी के कांकर टोला मोहल्ले 36 वर्षीय मुमताज खान की शादी वर्ष 2007 में रऊफ अहमद से हुई थी और उनका एक 17 वर्षीय बेटा भी है। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में तब्दील हो गई। परिवारिक तनाव से आहत होकर मुमताज ने देर रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच में जुटी बारादरी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी तत्काल बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में घरेलू विवाद ही आत्महत्या की वजह प्रतीत हो रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग